Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Development: ग्राम गढ़ी चौखंडी की गलियों को मिलेगी नई पहचान, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया सीसी सड़क निर्माणLegal Literacy Clubs: गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में बनेंगे विधि साक्षरता क्लब, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी कानूनी अधिकारों की जानकारीEVM VVPAT Warehouse Inspection: डीएम मेधा रूपम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू मिलेGST Business Issues: नोएडा में आईबीए ने जीएसटी आयुक्त के सामने उठाईं कारोबारियों की समस्याएं, पंजीयन और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने की मांगPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप, पांच कर्मचारी निलंबित और 18 शिकायतों पर FIRNoida Jewellery Theft: बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जेवरात और सामान के साथ किया गिरफ्तारDiwali Bonus Fake News: सुप्रीम कोर्ट के नाम पर 5100 रुपये बोनस का फर्जी संदेश वायरल, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाNoida Dog Attack: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग डॉग की मौत पर विवाद, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

नोएडा में ईद के लिए सजे बाजार, जमकर हो रही खरीदारी

अफगानी, सूडानी, तुर्की और बांग्लादेशी टोपियों की मांग
अफगानी, सूडानी, तुर्की और बांग्लादेशी टोपियों की मांग

अमर सैनी

नोएडा। रमजान का आखरी जुमा यानी अलविदा जुमा गुजरने के बाद मुस्लिम समुदाय ने ईद के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। नोएडा में सेक्टर 27 स्थित अट्टा मार्केट, हरौला, सेक्टर 8, इंद्रा मार्केट समेत अन्य बाजारों में दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों के आने से रौनक बढ़ गयी है। पाकिस्तान के कराची का वर्क शूट, लखनवी चिकन का कुर्ता-पायजामा और फिरोजाबाद की चूड़ियां ग्राहकों की पसंद बन रही हैं। वहीं देर रात तक सेवई की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
ईद पर अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों के बीच कुछ अलग दिखने के लिए मनपसंद कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। खास तौर से महिलाओं की ड्रेस को लेकर जबरदस्त फैशन ट्रेंड है। हरौला स्थित कपड़ा विक्रेता वसीम अहमद ने बताया कि इंडो वेस्टर्न शरारा, उचल लेवर्ड शरारा, फ्लोरल प्रिंट शरारा कुर्ती, करांची वर्क सूट, पाकिस्तानी सूट, फ्रॉक गाउन है। दूसरी ओर युवाओं को पठानी सूट और कुर्ता पायजामा लोग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लखनवी चिकन का कुर्ता-पायजामा पुरुषों की पहली पसंद बना हुआ है। सेक्टर-8 स्थित मार्केट में कई तरह की सेवइयां उपलब्ध हैं। दुकानदार मोहम्मद इरफान ने बताया कि वैसे तो पूरे रमजान लोग सेवई खरीदते हैं, लेकिन अलविदा जुमे के बाद से भीड़ काफी बढ़ गयी है। बाजार में स्थानीय सेवइयों के अलावा प्रयागराज और वाराणसी की सेवइयां लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बाजार में लच्छा सेवई, भुनी हुई सेवई, दाल फ्राई सेवई उपलब्ध है। वहीं, शुद्ध घी की सेवइयां भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 600 रुपये किलो है। वहीं, लच्छा 90 से लेकर 450 रुपये तक बिक रहे हैं। इसके अलावा कोरिया की सेवइयां 207 रुपये किलोग्राम तक बिक रही हैं। लोग सूखे मेवों की भी खूब खरीददारी कर रहे हैं।

अफगानी, सूडानी, तुर्की और बांग्लादेशी टोपियों की मांग

ईद में टोपी की एक खास पहचान है। बाजार में टोपी भी कई प्रकार के उपलब्ध है। इसकी कीमत 50 से 200 रुपये तक है। अट्टा स्थित टोपी विक्रेता अली अब्बास ने बताया कि लोग हर तरीके की टोपी खरीद रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई प्रकार की टोपियां बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन इस बार अफगानी, सूडानी बरकाती, तुर्की, बांग्लादेशी टोपी सहित कई प्रकार की टोपियां लोगों को पसंद आ रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *