Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Delhi: अरविंद केजरीवाल का तिलक नगर में सम्मेलन, कहा- “दिल्ली में AAP की जीत को और मजबूत बनाएं”

अरविंद केजरीवाल का तिलक नगर में सम्मेलन, कहा- “दिल्ली में AAP की जीत को और मजबूत बनाएं”

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तिलक नगर में आयोजित जिला सम्मेलन में पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी चुनावों के लिए जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस बार पहले से अधिक सीटें जिताने का लक्ष्य है।

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों का भविष्य संवारा है और दिल्ली में उत्कृष्ट स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। उन्होंने कहा, “बीजेपी के 22 राज्यों में सरकार है, लेकिन अब वहां के लोग भी अच्छे स्कूल और अस्पतालों की मांग कर रहे हैं। दिल्ली ने देश को एक उम्मीद दी है। दिल्ली और पंजाब ही ऐसे राज्य हैं जहां AAP ने मुफ्त बिजली दी है।”

केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता साम-दाम-दंड-भेद अपनाकर दिल्ली के विकास कार्यों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले मुझे ‘रेवड़ी बांटने वाला’ कहते थे, लेकिन अब उन्हीं को हमारी भाषा में बोलना पड़ रहा है। अब अमित शाह जी खुद 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं।”

“परिवारवाद से दूर, टिकटों का फैसला सोच-समझकर करेंगे”

केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वह परिवारवादी राजनीति में विश्वास नहीं करते। उन्होंने कहा, “जब मैं जेल में था तो लोगों ने कहा कि मैं अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाऊंगा, लेकिन मेरी पत्नी को मुख्यमंत्री बनने में कोई रुचि नहीं है। मेरा कोई रिश्तेदार राजनीति में नहीं है। जिसे भी टिकट देंगे, वह सोच-समझकर दिया जाएगा। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव केवल ‘केजरीवाल’ लड़ेगा।”

उन्होंने अपने कार्यकाल के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खोले गए हैं और सरकारी अस्पतालों को उत्कृष्ट बनाया गया है। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर बीजेपी दिल्ली में सत्ता में आई, तो दिल्ली के अस्पतालों की हालत यूपी, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसी हो जाएगी। इस सम्मेलन में केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली में AAP की जीत को सुनिश्चित करें और विकास के एजेंडे को मजबूती से आगे बढ़ाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *