Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Sanatan Hindu Ekta: मथुरा-वृंदावन में आयोजित सनातनी बैठक, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया आयोजन

Sanatan Hindu Ekta: मथुरा-वृंदावन में आयोजित सनातनी बैठक, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया आयोजन

मथुरा-वृंदावन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातनी बैठक का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए। बैठक में उन्होंने नवंबर माह में निकलने वाली ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा की घोषणा की। यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होगी और 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचकर समाप्त होगी। लगभग 170 किलोमीटर की यह पदयात्रा 10 दिनों में पूरी की जाएगी।

धीरेंद्र शास्त्री ने इस पदयात्रा का नाम ‘बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन सनातन हिंदू एकता’ रखा है। वृंदावन के कृष्ण कृपा धाम में आयोजित बैठक में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सहित 200 से अधिक साधु-संत मौजूद रहे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना और हिंदू राष्ट्र की दिशा में जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने मांग रखी कि ब्रज क्षेत्र में मांस और मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाए और यमुना नदी को शुद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। इस घोषणा के बाद साधु-संतों ने समर्थन जताया और पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें