Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में श्रीपंचायती गोशाला के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संजीव कुमार आढ़ती की जीत

Hapur News : हापुड़ में श्रीपंचायती गोशाला के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत रविवार, 14 सितंबर 2025 को उप-कनिष्क प्रधान पद पर संजीव कुमार आढ़ती ने अपने प्रतिद्वंद्वी महेंद्र शर्मा को 615 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया। संजीव कुमार को 1359 वोट मिले, जबकि महेंद्र शर्मा को 744 वोट ही प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी विजय गर्ग ने संजीव कुमार को विजयी घोषित किया।

इसी चुनाव में 22 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर भी 27 प्रत्याशियों में से 22 ने जीत हासिल की, जिसमें अविन कुमार पटाखे वाले को सबसे अधिक 1383 वोट मिले। श्रीपंचायती गोशाला के चुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 को शुरू हुई थी। गोशाला के 10 पदों के लिए केवल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 9 पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

उप-कनिष्क प्रधान पद पर संजीव कुमार आढ़ती और महेंद्र शर्मा के बीच मुकाबला होने के कारण ही यह एकमात्र पद था, जहां चुनाव हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों के 22 पदों के लिए 30 ने नामांकन किया था, लेकिन नाम वापसी के बाद 27 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान एसएसवी कॉलेज में सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ और शाम 3:30 बजे समाप्त हुआ।

कुल 3345 मतदाताओं में से 2156 ने उप-कनिष्क प्रधान पद के लिए वोट डाले। मतगणना उसी दिन शुरू हुई, जिसमें संजीव कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। चुनाव अधिकारी विजय गर्ग ने बताया कि उप-कनिष्क प्रधान पद पर संजीव कुमार आढ़ती विजयी रहे और उन्होंने गोशाला चुनाव की शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की सराहना की।

गोशाला के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा की है कि वे पशु कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं और गोशाला के विस्तार पर विशेष ध्यान दें। नई कार्यकारिणी के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर गोशाला के विकास में योगदान देने का प्रयास करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें