Crimeट्रेंडिंगदिल्लीभारतराज्य

आगरा कैंट जीआरपी पुलिस ने 16 किलो गांजे के साथ गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

आगरा कैंट जीआरपी पुलिस ने 16 किलो गांजे के साथ गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: आकाश जैन

जीआरपी आगरा कैंट ने गांजा तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से 16 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहा था। इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। युवक के बैग से 16 किलो गांजा मिला। बरामद गांजे की बाजार कीमत 2.35 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फारुख पुत्र असगर निवासी शामली बताया। आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से सस्ते रेट पर गांजा खरीदकर पश्चिमी यूपी में महंगे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता है। जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players