Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : कैब लूट के मामले में फरार बदमाश को पश्चिम बंगाल से हापुड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hapur News : धौलाना पुलिस ने एक कैब लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना उत्तरी-24 परगना, हलीशर के भोलूपारा मानिकताला क्षेत्र से की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी से इस मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, ये पूरी घटना 20 अप्रैल 2025 की देर रात की है। जब बुलंदशहर जिले के थाना पहासु अनाज मंडी निवासी पवन अपनी गाड़ी को कैब के रूप में चला रहा था। पवन ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से तीन व्यक्तियों को मसूरी जाने के लिए अपनी कैब में बुक किया। यात्रा के दौरान बदमाशों ने मसूरी पहुंचने के बाद गाड़ी को गांव पिपलैड़ा तक ले जाने की बात कही। जब गाड़ी मदरसे वाली गली के पास पहुंची तो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पवन के साथ मारपीट की। उन्होंने उसकी गाड़ी, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश पवन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पवन ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद थाना धौलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन तीसरा मुख्य आरोपी जो इस घटना का मास्टरमाइंड था, लगातार फरार चल रहा था।

ऐसे हुई गिरफ़्तारी

धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने व्यापक स्तर पर जांच शुरू की। सूत्रों और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तरी-24 परगना जिले के हलीशर क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद हापुड़ पुलिस की एक विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से भोलूपारा मानिकताला क्षेत्र में छापेमारी की। इस कार्रवाई में आरोपी समीर जो गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के घूकना मोड शनि मंदिर का निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें