उत्तर प्रदेश, लखनऊ: योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 28 मार्च। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रदेश के 7 जिलों में स्थित 11 संस्कृत विद्यालयों में कक्षा-कक्षों का निर्माण, जीर्णोद्धार और आधुनिक सुविधाओं जैसे लैब, आधुनिक कक्षाएं और अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

7 जिलों के 11 संस्कृत स्कूलों में होंगे विकास कार्य
बता दें कि योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का प्राविधान किया है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 100 छात्रों की संख्या पूरी करने वाले देवरिया के दुर्गी जी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अहिल्यापुर, बरहज में नई कक्षाओं का निर्माण, चहारदीवारी के निर्माण के साथ-साथ शौचालय की समुचित व्यवस्था करने के लिए विकास कार्यों को जमीन पर उतारा जा रहा है। इसके लिए बकायदा शासनादेश भी जारी किया गया है। इसके तहत अयोध्या के श्री रघुवर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वर्गद्वार में 2 नई कक्षाएं बनाई जाएंगी, जबकि श्री बलवंत आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगवा, देवगढ़ में 5 कक्षाओं का जीर्णोद्धार और 1 नई कक्षा का निर्माण होगा। गौतमबुद्धनगर के गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय, सिकंदराबाद, मंडी श्याम नगर में 6 कक्षा और सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा। आजमगढ़ के श्री धर्म संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जिंदोपुर में 1 शिक्षण कक्ष का निर्माण होगा। इसके साथ इन विद्यालयों में प्रोजक्ट अलंकार के तहत इन विद्यालयों के पुनर्मिणाण, विस्तार और विद्युतीकरण के कार्यों को संपन्न कराया जा रहा है।

वाराणसी में 5 विद्यालय इस योजना से लाभान्वित होंगे। श्री भगवान विष्णु स्वामी सतुआ बाबा संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़वासी तोला, श्री रुद्र भद्रात्म संस्कृत विद्यालय, अरथ, भोपापुर, श्री सरस्वती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुस्वट, राजापुर, चोलापुर और श्री आदर्श शंकर संस्कृत विद्यालय, मरुई में कक्षाओं का निर्माण और जीर्णोद्धार होगा। श्री आदर्श शंकर संस्कृत विद्यालय में 3 कक्षा-कक्ष, 1 प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष और वरामदा भी बनाया जाएगा। इसके अलावा, श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, शिवपुर में 6 कक्षा-कक्षों, सीढ़ी, वरामदे और विद्युतीकरण कार्य होंगे। शाहजहांपुर के सावित्री देवी धार्मिक संस्कृत महाविद्यालय, तिलहर में दो नए कमरों और एक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत इन 11 संस्कृत विद्यालयों में न केवल कक्षा-कक्षों का निर्माण और जीर्णोद्धार होगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इन स्कूलों में आधुनिक लैब और अन्य अवस्थापना सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, ताकि छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ संस्कृत शिक्षा का लाभ मिल सके। पहले इन स्कूलों में संसाधनों की कमी के कारण कक्षाओं की स्थिति खराब थी, लेकिन अब नए आधिनिक कक्षाएं, लैब के निर्माण से छात्रों को एक बेहतर और आधुनिक शैक्षिक वातावरण मिलेगा। यह योजना न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि संस्कृत के प्रति रुचि को भी प्रोत्साहित करेगी।

योगी सरकार ने प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को नई दिशा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा से संस्कृत शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को प्राथमिकता दी है। प्रोजेक्ट अलंकार के जरिए इन स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं का विकास न केवल छात्रों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि शिक्षकों को भी बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा। संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से और प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़कर योगी सरकार इसे और सशक्त बना रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img