अधूरी तैयारियों के चलते जूनियर व सब जूनियर वर्ग के मैच भी देरी से शुरू

अमर सैनी

नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में आरईसी ओपन टैलेंट हंट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जूनियर व सब जूनियर वर्ग के मैच देरी से शुरू होने के कारण रविवार के बचे हुए मैच सोमवार को खेले गए। रविवार को जूनियर व सब जूनियर वर्ग (महिला) में सिर्फ 17 मैच ही हो सके। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब दो हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समय पर तैयारियां न होने के कारण रविवार को देर शाम तक माप-तौल व पंजीकरण की प्रक्रिया चलती रही।

टैलेंट हंट प्रतियोगिता में एलीट व यूथ वर्ग के मैच खत्म होने के बाद रविवार को जूनियर व सब जूनियर वर्ग के मैच शुरू हुए। लेकिन, आयोजकों की लापरवाही व अधूरी तैयारियों के कारण एलीट व यूथ वर्ग के मैच खत्म होने के बाद अब जूनियर व सब जूनियर वर्ग के मैच भी देरी से शुरू हो रहे हैं। रविवार को सिर्फ 17 मैच ही हो सके और बचे हुए मैच सोमवार को खेले गए। आयोजक यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार का कहना है कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सात सितंबर तक पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के सुधांशु जायसवाल, विवेक पाल, आकाश राजपूत, अनमोल चौधरी, बबल प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि, अन्य राज्यों के जेशन, रजत, रौनक, कृष नेगी, बबल प्रताप सिंह, मुकुल, आदित्य कुमार ने जीत हासिल की। जबकि, महिला वर्ग में यूपी की खुशी, खुशी शर्मा, वैष्णवी, समरीन, दिव्यांशी सैनी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। अन्य राज्यों की ख्याति पंवार, दीपिका, तन्वी, नैंसी, खुशी राम्यादी, पायल, माफी, राधिका, दीक्षा आदि ने जीत हासिल की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img