Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बर्खास्त दरोगा को बहाल करने का आदेश

इलाहबाद हाईकोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर द्वारा बर्खास्त किए गए दरोगा को बहाल करने का आदेश दिया
इलाहबाद हाईकोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर द्वारा बर्खास्त किए गए दरोगा को बहाल करने का आदेश दिया

अमर सैनी

नोएडा। इलाहबाद हाईकोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर द्वारा बर्खास्त किए गए दरोगा को बहाल करने का आदेश दिया है। हाईकार्ट ने बर्खास्तगी की इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध माना है। हाईकोर्ट की ओर से आदेश की कॉपी गौतमबुद्ध नगर पुलिस को भेजी जा चुकी है।
एंटी करप्शन की टीम ने 23 जनवरी 2023 को सेक्टर इकोटेक-1 थाने में तैनात वर्ष 2019 बैच के दरोगा गुलाब सिंह को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उन्होंने नेवी में तैनात रहे कमांडर राजीव सरदाना से एक मामले की विवेचना में लाखों रुपये मांगे थे। दरोगा ने रुपये देने के लिए उन्हें सूरजपुर बुलाया था। इसकी शिकायत राजीव सरदाना की ओर से एंटी करप्शन से की गई थी। एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत के रूप में दी जाने वाली रकम पर निशान लगा दिए थे। साथ ही, उनके नंबर भी नोट कर लिए थे। दरोगा द्वारा बताए गए स्थान पर एंटी करप्शन की टीम पहले से पहुंच गई थी। कुछ देर बाद दरोगा भी पहुंचा। दरोगा से कुछ देर बात करने के बाद राजीव ने उसे चार लाख रुपये दिए थे। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को मौके से ही रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया था। दरोगा के खिलाफ सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। कमिश्नर ने गिरफ्तारी के बाद दरोगा को बर्खास्त कर दिया था। जमानत मिलने के बाद दरोगा की ओर से बर्खास्तगी के फैसले को नियम विरुद्ध बताते हुए हाईकोर्ट में अपील की गई। दरोगा गुलाब सिंह ने बताया कि पहली सुनवाई में ही हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को नियम विरुद्ध मानते हुए उन्हें बहाल करने का आदेश दिया। इसके संबंध में हाईकोर्ट की ओर से आदेश की कॉपी गौतमबुद्ध नगर पुलिस को भी भेजी जा चुकी है। दरोगा का कहना था कि उनके खिलाफ सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। नियमानुसार उनका न निलंबन किया गया और न ही विभागीय जांच कराई गई। रिश्वत के संबंध में उनका कहना था कि इस मामले में गलत तरीके से उन्हें फंसाया गया था, जिसकी जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *