Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

आरएमयू लगाकर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी

बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली लाइनों में जगह-जगह रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाई जाएंगी
बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली लाइनों में जगह-जगह रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाई जाएंगी

अमर सैनी

नोएडा। बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली लाइनों में जगह-जगह रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाई जाएंगी। ताकि लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। सीमित क्षेत्र में बिजली बंद करके फाल्ट को ठीक किया जा सकेगा। आरएमयू की मदद से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये भी खर्च किए जा रहे हैं।

अब बिजली निगम बिजली लाइनों के बीच में जगह-जगह आरएमयू लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बिजली निगम की ओर से तैयारी भी कर ली गई है। बिजली निगम के इंजीनियरों के मुताबिक आरएमयू का फायदा यह होगा कि अगर बिजली सबस्टेशन के फीडर क्षेत्र में कोई फाल्ट होता है तो पूरे फीडर को बंद नहीं करना पड़ेगा। सीमित हिस्से की आपूर्ति रोककर शेष क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू रखी जा सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलने में मदद मिलेगी। विद्युत निगम को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व जिले से ही प्राप्त होता है। ऐसे में मेरठ से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों का ध्यान शहर की आपूर्ति व्यवस्था और कामकाज पर रहता है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नए प्रयास के तहत विद्युत लाइनों में आरएमयू लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *