उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, बाइक और कैंटर की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Hapur News : थाना देहात क्षेत्र के धनौरा कट के पास शुक्रवार की शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक और कैंटर की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए गांव अटौला निवासी सोबिंद्र कुमार (19 वर्षीय) अपने दोस्त अर्जुन के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ से अपने गांव लौट रहे थे। धनौरा कट के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक कैंटर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोबिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अर्जुन को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक सोबिंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

क्या बोली पुलिस

सूचना मिलने पर सोबिंद्र के परिवारजन और गांव के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img