Delhi: ब्रह्मपुरी में मंदिर-मस्जिद विवाद, जय भगवान गोयल ने हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाया

Delhi: ब्रह्मपुरी में मंदिर-मस्जिद विवाद, जय भगवान गोयल ने हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जय भगवान गोयल आज इस इलाके में पहुंचे। उन्होंने यहां रह रहे हिंदू परिवारों से मुलाकात की और उनका समर्थन किया। इस दौरान गोयल ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि इस इलाके से हिंदू परिवारों का पलायन हो रहा है और कुछ शातिर तत्वों द्वारा उन्हें पैसे देकर यहां से जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

गोयल ने बताया कि ब्रह्मपुरी में 12 मंदिर हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश मंदिरों में पुजारी नहीं हैं और पूजा-पाठ बंद हो चुका है। उनका कहना था कि जमीन की कीमत कम होने के बावजूद हिंदू परिवारों को अधिक पैसे देकर उन्हें इस इलाके से पलायन कराया जा रहा है। गोयल ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस समस्या पर पूरी तरह से चुप्प हैं और कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया और मस्जिद का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। गोयल ने यह भी कहा कि इलाके में किसी प्रकार का आंदोलन या नारेबाजी नहीं की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें वहां रहने वाले लोगों से मिलने से रोकने की कोशिश की।

जय भगवान गोयल ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि हिंदू परिवारों के खिलाफ हो रही ज्यादती को रोका जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन उनका कहना था कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है और इसे जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img