उत्तर प्रदेश, नोएडा: कंपनी प्रबंधन के 38 लाख रुपये का हड़पने का आरोप

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-132 स्थित कंपनी के प्रबंधन ने चना खरीदने के एवज में 38 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। प्रबंधन ने कोर्ट के आदेश पर महाराष्ट्र और गुजरात निवासी आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया है। सौरभ शर्मा ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह सेक्टर-132 स्थित अक्षमाला साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फर्म के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। कंपनी प्रबंधन उर्वरक, कीटनाशक बीज, कृषि उत्पादन से संबंधित खरीद और बिक्री का काम करती है। दो साल पहले कंपनीकर्मी अमित महात्रे लातूर का बस्वाधर गंगाधर स्वामी कंपनी प्रबंधन से चना खरीद को लेकर संपर्क हुआ।

कंपनी के खरीद अधिकारी विपिन प्रह्लाद राव ने उनसे चना लेकर बेचने पर मोटा मुनाफा होने की बात कही। अमित के राजी होने पर विपिन ने चना खरीदने, बेचने और माल ढुलाई वाली कार्तिक ट्रेडर, आशापूर्ण आयल ट्रेडर, दीपक भानुशाली, मीनल भानुशाली, श्री गुरुदेव ट्रेडिंग, विपुल एल लालजी भानुशाली, वर्धमान एंटरप्राइजेज और भद्रा हार्दिक प्रोपराइटर से संपर्क कराया। आरोप है कि जून 2023 में कार्तिक ट्रेडर से चना खरीदकर आशा पूर्णा आयल ट्रेडर को 12 लाख रुपये का माल, कार्तिक से 18 लाख रुपये और आठ लाख रुपये का माल गुरुदेव ट्रेडिंग को भिजवाया गया। इसकी एवज में संबंधित फर्म प्रबंधन को भुगतान भी किया गया, लेकिन कभी नहीं मिला। इसके बाद आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। न ही कोई रसीद, बिल आदि दस्तावेज दिए। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों पर नागपुर ग्रामीण थाने में हस्ते खां ने भी 3.50 करोड़ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img