Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

फ्लैट की बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन में लगी आग, सोसायटी के लोगों की अटकी सांस

तेज धूप में न रखें वॉशिंग मशीन
तेज धूप में न रखें वॉशिंग मशीन

अमर सैनी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की एक सोसायटी में फ्लैट की बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन में देखते ही देखते आग लग गई। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। अन्य फ्लैटों में रह रहे लोगों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी से हीट होने पर वॉशिंग मशीन में लगी है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी है। सोसायटी में एक फ्लैट की बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन में अपने आप आग लग गई। बालकनी में आग जलते कुछ लोगों ने देख लिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। फ्लैट के आसपास रहने वाले लोगों ने पानी का लगातार छिड़काव कर आग पर काबू पा लिया। जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया। सोसायटी के लोगों का कहना है कि मशीन बंद थी। इसके बाद भी उसमें आग लग गई। कुछ लोगों का कहना है कि तेज धूप से हीट होने पर वॉशिंग मशीन में आग लगी है।

तेज धूप में न रखें वॉशिंग मशीन
एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में वाशिंग मशीन को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए, जहां तेज धूप रहती है। वॉशिंग मशीन की मोटर में लिक्विड ऑयल होता है। अगर यह हाई टेंपरेचर में आ जाए तो इसमें आग लग सकती है। इसके अलावा यदि मशीन घूप में रखी का स्विच ऑन है तो भी आग लगने का खतरा बढ जाता है। गाजियाबाद में आग मशीन के धूप में रखी होने की वजह से लगी। यदि मशीन को धूप में रखने के अलावा कोई चारा नहीं है तो उसे मोटे कपड़े से ढककर रखें और स्विच ऑफ रखें।

इंदिरापुरम में एसी में लगी थी आग
इंदिरापुरम के शक्ति खंड स्थित एक फ्लैट में लगा स्प्लिट एसी फट गया। इससे कमरे में आग लग गई। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हादसे के वक्त एसी चल रहा था। अधिकांश घरों में स्प्लिट एसी लगे हैं, जिनका एक हिस्सा घर के बाहर होता है जो गर्म हवा बाहर फेंकता है। यदि वह हिस्सा तेज धूप में है तो उसमें भी आग लगने का खतरा हो सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *