उत्तर प्रदेश, नोएडा: इस्कॉन मंदिर के आसपास जन्माष्टमी पर कल वाहनों के लिए रास्ते बदलेंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जन्माष्टमी के मौके पर सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर में काफी संख्या में लोग आते हैं। इसको देखते हुए शनिवार को मंदिर के आसपास वाहनों के रास्तों में बदलाव रहेगा। इससे पहले शुक्रवार सुबह से सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहे से सीधे इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। सेक्टर-19 सनातन और सेक्टर-2 लाल मंदिर के आसपास जरूरत पड़ने पर शनिवार दोपहर से ही व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहे से सीधे सेक्टर-31-25 चौराहे की ओर शनिवार को वाहन आ-जा नहीं सकेंगे।

हालांकि, शुक्रवार को ही गिझौड़ चौराहे से कुछ आगे सेक्टर-33 कट से एनटीपीसी अंडरपास के पास रास्ता बंद कर दिया जाएगा। डीसीपी यातायात लखन यादव ने बताया कि मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सेक्टर-18 से सीधे 60 की ओर आने -जाने के लिए एलिवेटेड रोड चलता रहेगा। सिर्फ इस्कॉन मंदिर के सामने उतरने वाला और एनटीपीसी के सामने चढ़ने वाला लूप ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। डीसीपी ने बताया कि यातायात संबंधित जानकारी के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के रास्तों में बदलाव की यह व्यवस्था शनिवार देर रात तक लागू रहेगी। रविवार सुबह से ही वाहन पुराने रूट पर चल सकेंगे।

ऐसे आ-जा सकेंगे
सेक्टर-24 एनटीपीसी अण्डरपास के ऊपर से सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहे की ओर तथा गिझौड़ चौराहे से एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। जिन वाहनों को गिझौड़ चौराहे से सेक्टर-27 अट्टा अंडरपास की ओर आना है, वे वाहन गिझौड़ चौराहे से बायें मुड़कर सेक्टर-51 होशियारपुर तिराहे से दाहिने मुडकर सेक्टर-32 सिटी सेन्टर मेट्रो स्टेशन के सामने से होते हुए गंतव्य को जा सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर-53 गिझौड चौराहे से दाहिने मुडकर सेक्टर-54 पुलिस चौकी तिराहे से सेक्टर-22 समरविले स्कूल के सामने से होकर अपने गन्तव्य स्थान को जा सकते है -जिन वाहनों को सेक्टर- 31-25 चौराहे से गिझौड चौराहा होते हुए सेक्टर-60, 62, इन्दिरापुरम गाजियाबाद की ओर जाना है, वे वाहन सेक्टर 31-25 चौराहे से सेक्टर-25ए स्पाईस मॉल चौराहा से एडोब चौक, सेक्टर-22, 23, 54 तिराहा से गिझौड़ चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को जा सकेंगे। जिन वाहन चालकों को कार्यक्रम स्थल की ओर (इस्कॉन मंदिर) जाना है, वे लोग सेक्टर-25ए एडोब बिल्डिंग के बराबर में बनी पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल मंदिर में प्रवेश करेंगे – वीवीआईपी पार्किंग में जाने वाले वाहन चालक सेक्टर 33/34 तिराहे से प्रवेश कर सेक्टर-33ए शिल्प हॉट पार्किंग में अपने वाहन खडा कर पैदल जा सकेंगे।

सेक्टर-19 सनातन और सेक्टर-2 मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव
सेक्टर 19-27 डीएम आवास चौराहे से रायरेजीडेन्सी के मध्य एवं डीएम चौराहे से सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेन्ज की ओर वाहनों का आवागमन जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित किया जाएगा। इसी तरह सेक्टर-2 मंदिर के आसपास भी जरूरत पडने पर वाहनों के रास्तों में बदलाव होगा। सेक्टर-1 संदीप पेपर मिल चौराहे से सेक्टर-1 गोलचक्कर के बीच वाहनों का आवागमन जरूरत पड़ने ही बंद किया जाएगा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...

Topics

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img