Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने 5 तटरक्षकों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने 5 तटरक्षकों को किया सम्मानित
नई दिल्ली: -तीन कार्मिकों को वीरता के लिए दो को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किए गए तटरक्षक पदक

नई दिल्ली, 14 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच भारतीय तटरक्षक कर्मियों को उनके विशिष्ट वीरता, असाधारण कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा के सम्मान में प्रतिष्ठित तटरक्षक पदक (टीएम) प्रदान किया है।

इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के कमांडेंट श्रीनिवास गादम, कमांडेंट (संयुक्त सेना) अंकित शर्मा और कमांडेंट (संयुक्त सेना) राजकमल अत्री को तटरक्षक पदक (वीरता) से नवाजा गया है। जबकि महानिरीक्षक अनुपम राय और उप महानिरीक्षक विभूति रंजन को तटरक्षक पदक (उत्कृष्ट सेवा) से सम्मानित किया गया है। तटरक्षक पदक प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों को प्रदान किया जाता है।आईसीजी प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक यह पदक राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा में वीरता, सेवा और समर्पण के विशिष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए 26 जनवरी 1990 को स्थापित किए गए थे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें