उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।फेज-वन थाना पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में लूट और चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दो को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश वह गैंग का सरगना है। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस टीम सेक्टर-14ए स्थिल नाले के पुल के नीचे जांच कर रही थी। चिल्ला की तरफ से एक बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए।

इन तीनों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुके और सेक्टर-14 नाले की पटरी की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तीनों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की बाइक बारिश होने के कारण असंतुलित होकर फिसलकर गिर गई। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने घेरकर उसे दबोच लिया। उसकी पहचान दिल्ली के फेज-दो क्षेत्र के शशि गार्डन निवासी नीरज उर्फ अय्या के रूप में हुई। इसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन, एक तमंचा, एक कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। नीरज के दो साथियों को पुलिस टीम ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान बिसरख थाना क्षेत्र के तिगरी गेट निवासी संतोष और गुलशन के रूप में हुई। इनके पास से एक-एक चोरी का मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद हुए हैं। बरामद की गई बाइक 10 जुलाई को सेक्टर-16 स्थित कार मार्केट से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक गिरोह बना रखा है। तीनों मिलकर चोरी और लूट की घटनाएं करते हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img