Noida Crime: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Noida Crime: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी और बिक्री करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। फेस टू थाना पुलिस ने ककराला के पास से दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से कुल 51 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए गांजे की मार्केट कीमत लगभग 8 लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी उड़ीसा और विशाखापत्तनम से कम दामों पर गांजा खरीदते हैं और रेल मार्ग के जरिए नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में तस्करी करते हैं। इनके द्वारा अवैध गांजे की ऑनलाइन बिक्री भी की जाती है, खासकर पीजी और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर। इस गैरकानूनी धंधे से ये लाखों रुपए की कमाई कर रहे थे।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और सघन जांच के चलते इस तस्करी के बड़े मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। आगे भी पुलिस ऐसे अवैध व्यापार को रोकने के लिए कार्रवाई करती रहेगी और लोगों को नशे की दलदल से बचाने का संकल्प लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से और पूछताछ जारी है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके और तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img