उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में थार से लोगों को कुचलने की कोशिश, वीडियो वायरल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में बारिश के बीच व्यस्त सड़क पर अजीबोगरीब तरीके से थार चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है। यूजर ने वायरल वीडियो में नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो सेक्टर-125 स्थित एक यूनिवर्सिटी के आसपास का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर 11 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि व्यस्त सड़क पर थार गाड़ी तेजी से गुजर रही है। चालक इसे बेतरतीब तरीके से चला रहा है। बारिश होने के कारण लोग छाता लेकर सड़क पार कर रहे हैं।

कई युवतियां भी सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। काले रंग की थार का नंबर भी पीछे से नहीं दिख रहा है। सेक्टर-126 पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यही पर पुलिस ने चलाया था अभियान

यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां का है और थार को कौन चला रहा था। दो दिन पहले ही यूनिवर्सिटी के आसपास पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया था। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर छह गाड़ियों का चालान हुआ था और दो गाड़ी सीज हुई थी। इसके बावजूद यहां पर स्टंटबाजी की घटनाएं नहीं थम रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img