Haldwani Accident: हल्द्वानी में भीषण हादसा, नहर में कार गिरने से चार की मौत, एक बच्चा भी शामिल

Haldwani Accident: हल्द्वानी में भीषण हादसा, नहर में कार गिरने से चार की मौत, एक बच्चा भी शामिल

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक मासूम बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार पुल से फिसलकर नहर में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल सात लोग सवार थे। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते नदी-नाले और नहरें उफान पर थीं। नहर का जलस्तर सामान्य से काफी अधिक था। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सीधे नहर में जा गिरी। कार नहर के पुल के नीचे फंस गई, जिससे उसमें फंसे लोगों के लिए बाहर निकलना लगभग नामुमकिन हो गया। कार पानी में डूबती चली गई और कुछ ही मिनटों में उसमें पानी भर गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। सिटी एसपी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया गया। कार के शीशे तोड़कर जब अंदर देखा गया तो चार लोगों के शव बरामद हुए, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल था। बाकी तीन घायलों को तुरंत निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक और घायल सभी लोग किच्छा के रहने वाले हैं। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में पुलिस का साथ दिया और जलस्तर अधिक होने के बावजूद राहत कार्यों में सहयोग किया। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि आखिर हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img