Delhi Murder: बुर्का पहनकर पहुंचा प्रेमिका के घर, पांचवीं मंजिल से फेंककर की हत्या

Delhi Murder: बुर्का पहनकर पहुंचा प्रेमिका के घर, पांचवीं मंजिल से फेंककर की हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका के घर की छत पर पहुंचकर उसे पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक तौफीक अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर प्रेमिका के घर की छत पर पहुंचा था। जब युवती उससे मिलने आई तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अचानक युवती को पकड़कर पांचवीं मंजिल से नीचे सड़क पर फेंक दिया और बुर्के में ही वहां से फरार हो गया। घायल युवती को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

मृतका की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ ज्योति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी तौफीक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब युवती की मौत के बाद इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी जिला) आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश तेज कर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच बीते कुछ समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते यह खौफनाक वारदात अंजाम दी गई।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img