Nagpur Violence Video: औरंगजेब विवाद में हिंसा की आग में जला नागपुर, 65 उपद्रवी गिरफ्तार

Nagpur Violence Video: औरंगजेब विवाद में हिंसा की आग में जला नागपुर, 65 उपद्रवी गिरफ्तार

नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर उपजा विवाद बीती रात हिंसक हो गया, जिससे शहर के कई इलाके आगजनी और तोड़फोड़ की चपेट में आ गए। दो समुदायों के बीच झड़पों में कई दुकानों, घरों और वाहनों में आग लगा दी गई। हमलावरों ने पत्थरबाजी की, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए और प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। महाल से शुरू हुई हिंसा तेजी से हंसपुरी तक फैल गई।

यह अफवाह फैली थी कि विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन के दौरान एक समुदाय की पवित्र पुस्तक को जला दिया गया, जिससे माहौल बिगड़ गया। गुस्साई भीड़ ने घरों पर पत्थर बरसाए, सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओल्ड हिसलोप कॉलेज क्षेत्र में एक उग्र भीड़ ने शाम 7:30 बजे हमला किया और कई घरों की खिड़कियां तोड़ दीं। चार कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें से एक कार जलकर खाक हो गई।

रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच हंसपुरी इलाके में झड़पें और बढ़ गईं। भीड़ ने कई दुकानों और एक क्लीनिक में आगजनी की। पुलिस बल को तुरंत तैनात किया गया, लेकिन हालात बिगड़ने के बाद शहर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया। तलाशी अभियान में अब तक 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शांति की अपील की है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और हिंसा फैलाने वालों की पहचान की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img