Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माED Action on Anil Ambani: अनिल अंबानी समूह की 510 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, दो चार्टर्ड विमान और छह भूखंड भी शामिलDelhi Pollution: दिल्ली-NCR की हवा गंभीर, कई स्थानों पर AQI 400 से ऊपर; GRAP-2 के तहत पाबंदियां लागूFake ₹20 Coins: नकली 20 रुपये के सिक्कों के नेटवर्क पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, चार गिरफ्तार और 5 हजार सिक्के बरामदBengaluru Crime: दुकान में महिला को चाकू दिखाकर बंधक बनाया, हाथ फेविक्विक से चिपकाए और 4.5 लाख का मंगलसूत्र लूटा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद बवाल का मामला, 22 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Hapur News : हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी में स्कॉर्पियो कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन (55 वर्ष) की मौत के बाद हुए बवाल के में पुलिस ने 22 नामजद व करीब 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस वीडियो और फोटो के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

गांव सरावनी निवासी ई रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन को रविवार एक कार ने टक्कर मार दी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हापुड़-किठौर मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा गया। जाम की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच उपद्रवियों ने पुलिस के सामने ही कार को आग के हवाले करने के साथ किठौर रोड पर जाम लगा दिया था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा के अलावा तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया था। फिलहाल पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। गांव में पुलिस पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की है। मुदाफरा चौकी प्रभारी की ओर से 22 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि मृतक के पुत्र इरफान ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इन उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा में तालिब, अजरुद्दीन, छोटे, नाजिम, शहजाद, मुजीब, शोएब, महताब, फरमान, आमिर, मुदस्सिर आलम, साबिर, शारिक, दानिश, तहसीन, तालिब, अनस, शाहजवान, कासिम, अजय हूण, अनस व निशांत शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें