AAP MLA Meeting: पूरी कैबिनेट लेकर केजरीवाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान, सिरसा ने केजरीवाल को घेरा

AAP MLA Meeting: पूरी कैबिनेट लेकर केजरीवाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान, सिरसा ने केजरीवाल को घेरा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। सिरसा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल अब पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं। वे दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं और अब पंजाब के विधायकों की बैठक बुला रहे हैं।” सिरसा ने दावा किया कि केजरीवाल भगवंत मान को असफल दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और पंजाब में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर वहां के हालात खराब बताने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वे यह दिखाना चाहते हैं कि भगवंत मान फेल हो गए हैं, वहां भ्रष्टाचार है, बहनों को 1000 रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। इस पूरे मामले का दोष भगवंत मान पर मढ़ा जाएगा और विधायकों से कहलवाया जाएगा कि पंजाब को बचाने की जरूरत है।”

भाजपा नेता ने आगे कहा, “यह पूरा ड्रामा पंजाब में सत्ता हासिल करने की तैयारी का हिस्सा है। सत्ता के नशे में एक व्यक्ति क्या-क्या कर सकता है, यह शीशमहल के जरिए लोगों को दिखाया जाना चाहिए।” सिरसा के इस बयान से एक बार फिर केजरीवाल और भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img