उत्तर प्रदेश, नोएडा: लेम्बोर्गिनी से दो मजदूरों को कुचलने वाले दीपक को बेल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। लेम्बोर्गिनी से दो मजदूरों को कुचलने वाले दीपक को सोमवार को जमानत मिल गई। सूरजपुर की जिला अदालत ने दीपक को बेल दे दी है। सेक्टर 126 में गोल चक्कर के पास हुए हादसे के बाद से दीपक नोएडा पुलिस की हिरासत में था,जिसे सोमवार को कोर्ट लाया गया था। दोनों मजदूरों की जान बच गई,लेकिन उनके कई अंग चोटिल हो गए हैं।

आरोपी दीपक के वकील मयंक पचौरी ने बताया कि हमने अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की। अदालत ने एक जमानतदार के साथ जमानत मंजूर कर दी। दो दिनों के भीतर,हमें अदालत में दूसरा जमानतदार पेश करना होगा। अपराध जमानती था,इसलिए अदालत ने जमानत दी। दुर्घटना तब हुई जब वह टेस्ट ड्राइव पर था। आरोपों की जांच चल रही है।।नोएडा पुलिस ने बताया कि रविवार को जिस लैम्बोर्गिनी ने नोएडा में दो लोगों को टक्कर मारकर घायल किया,वह लोकप्रिय यूट्यूबर मृदुल तिवारी की है। पुलिस मृदुल को पूछताछ के लिए बुला रही है क्योंकि वे यह जांच कर रहे हैं कि रविवार शाम घटना के समय कार चलाने की परमिशन किसने दी थी। मृदुल का एक यूट्यूब चैनल है जिसके मिलियन में सब्सक्राइबर्स हैं। सेक्टर 94 में दो लोगों को टक्कर मारने के बाद चालक दीपक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। जब स्थानीय लोगों ने उससे सवाल किया,तो उसने पूछा कि क्या कोई मर गया है? प्रारंभिक जांच के दौरान,दीपक ने स्वीकार किया कि वह कार को टेस्ट ड्राइव के लिए ले जा रहा था और वह उसकी नहीं थी। वहीं घायल दो मजदूरों ने एक-एक कर उस मंजर की दास्तान सुनाई। एक ने कहा कि वह बस का इंतजार कर रहा था, तभी कहीं से लेम्बॉर्गिनी कार तेज रफ्तार में आई और उन्हें कुचल दिया। एक मजदूर का पैर टूट गया है। दूसरे ने बताया कि कार ने जैसे ही टक्कर मारी, वह नाले में गिर गए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img