Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

घर में घुसकर परिवार को पीटा, पथराव कर मुखिया का फोड़ा सिर

घर में घुसकर परिवार को पीटा, पथराव कर मुखिया का फोड़ा सिर
थाना दनकौर क्षेत्र स्थित उस्मानपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार को जमकर पीटा

अमर सैनी
नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र स्थित उस्मानपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार को जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की नियत से परिवार पर पथराव कर दिया। घटना में परिवार के मुखिया के गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में यामीन ने बताया कि सोमवार को उनके पिता आस मोहम्मद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में बैठे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी हारुन, जाहुल, आवेश और दानिश ने उनके घर में घुस गए। चारों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपियों ने परिवार पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में उनके पिता आस मोहम्मद घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
चार भाइयों पर केस दर्ज
इस संबंध में थाना दनकौर पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई है। घायल के बेटे की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले चार भाइयों पर केस किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *