Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Delhi : डॉ अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’, पत्रकारिता में योगदान पर सीजेआई ने किया सम्मानित

New Delhi/Rohtak : दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के कुलगुरु डॉ अमित आर्य को शनिवार को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ आर्य कई न्यूज चैनलों में संपादक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं।

डॉ अमित आर्य को यह सम्मान बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन एवं ‘हरियाणा गौरव सम्मान समारोह’ के दौरान प्रदान किया गया। जस्टिस सूर्य कांत ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। डॉ अमित आर्य मीडिया जगत का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। वर्ष 1994 में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले डॉ आर्य का इस क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

डीएलसीसुपवा के कुलगुरु बनने से पूर्व वे केंद्रीय सूचना मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र में सलाहकार की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के रूप में सबसे लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। पत्रकार के रूप में उन्होंने कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय चैनलों की स्थापना और सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीडिया सलाहकार के तौर पर उन्होंने पत्रकारों और सरकार के बीच प्रभावी सेतु का कार्य किया।

पत्रकारों की पेंशन योजना शुरू करवाने, मान्यता प्रक्रिया का सरलीकरण करने, बीमा राशि में वृद्धि सुनिश्चित कराने और पत्रकार कल्याण से जुड़े अनेक कार्यों के कारण उन्हें विशेष रूप से जाना जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें