Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, लखनऊ: प्रदेश में चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट शुरू करेगी योगी सरकार

- दो वर्षों में 96 हजार से अधिक बच्चों को सहायता उपलब्ध करा चुकी है योगी सरकार
- एक कॉल पर बच्चों के लिए आकस्मिक सहायता उपलब्ध करा रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 5 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और सहायता को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई सराहनीय कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) सेवा को और सशक्त करते हुए योगी सरकार ने इसकी पहुंच और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। योगी सरकार प्रदेश चाइल्ड हेल्पलाइन के 9 नए रेलवे स्टेशन व 9 नए बस स्टैंड यूनिट की जल्द ही शुरुआत करने जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 से चाइल्ड हेल्पलाइन मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत संचालित इस योजना के तहत बच्चों को 24 घंटे सक्रिय सहायता प्रदान की जा रही है। अभी तक चाइल्ड हेल्पलाइन में राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम, समस्त जनपदों में 75 चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट और 19 रेलवे स्टेशन यूनिट व 2 बस स्टैंड यूनिट संचालित हैं। यह कदम बच्चों को त्वरित सहायता और सुरक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

बच्चों के लिए 24 घंटे सक्रिय सहायता उपलब्ध करा रही योगी सरकार
योगी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा को और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 24 घंटे सक्रिय सहायता प्रदान करने वाली यह सेवा बच्चों के लिए संकट के समय एक मजबूत सहारा बन चुकी है जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी बच्चा संकट में अकेला न रहे। इसके साथ ही, 19 रेलवे स्टेशन यूनिट और 2 बस स्टैंड यूनिट की स्थापना ने उन बच्चों को भी सुरक्षा का आलम प्रदान किया है, जो यात्रा के दौरान जोखिम में होते हैं।

18 नई यूनिट की शुरुआत करेगी योगी सरकार
चाइल्ड हेल्पलाइन के विस्तार में भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही योगी सरकार इसे प्रभावी रूप से लागू किया है। महिला एंव बाल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार ने 9 नई रेलवे स्टेशन यूनिट और 9 नई बस स्टैंड यूनिट को स्वीकृति प्रदान की है। इन नई यूनिट्स को क्रियाशील करने की जिम्मेदारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे चाइल्ड हेल्पलाइन की पहुंच और व्यापक होगी। यह कदम उन बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर असुरक्षित स्थिति में पाए जाते हैं।

96 हजार से अधिक बच्चों को मिल चुकी है त्वरित सहायता
संकट में फंसे बच्चों को त्वरित सहायता, परामर्श, और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने में चाइल्ड हेल्पलाइन ने अहम भूमिका निभाई है। चाइल्ड हेल्पलाइन का उद्देश्य असुरक्षित बच्चों को तुरंत मदद देना है। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहकर पुलिस सहायता, चिकित्सा, आश्रय, कानूनी मदद, भावनात्मक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करती है। कोई भी बच्चा, कहीं से भी, किसी भी समस्या के लिए 1098 पर कॉल कर सकता है। यह बच्चों को परिवार या समाज से जोड़ने में भी मदद करती है, चाहे वह सड़क पर हों या रेलवे स्टेशन पर खो गए हों। आंकड़ों के अनुसार, अपने शुरुआत से चाइल्ड हेल्पलाइन को अब तक 10.05 लाख कॉल प्राप्त हुई हैं जिसमें आवश्यक रूप से 96,012 बच्चों को योगी सरकार ने त्वरित सहायता प्रदान की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें