उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 456 पकड़े

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। पुलिस सार्वजनि‌क स्थानों पर शराब पीने वालों के पीछे पड़ गई है। पुलिस ने ठान लिया है कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, जो शराब पीकर दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। मंगलवार शाम सात से नौ बजे के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए कुल 456 लोगों को हवालात पहुंचाया। सबसे ज्यादा 158 शराबी ट्रांस हिंडन जोन में पकड़े गए। इससे पहले शनिवार शाम को भी गाजियाबाद पुलिस ने इसी तरह अभियान चलाकर 278 बेवड़ों की अकल ठिकाने लगाने का काम किया था। पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र का कहना है कि पुलिस इस तरह की ड्राइव चलाती रह‌ेगी, लोगों को अपनी हरकतों से बाज आना होगा।

पुलिस ने मंगलवार शाम को चलाए विशेष अभियान के दौरान 154 बेवड़ों की अकल ठिकाने लगाई। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ये सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पकड़े गए हैं। सभी को हिरासत में लेकर हवालात पहुंचाया गया और मेडिकल परीक्षण कराते हुए 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। अभियान में चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी और सभी एसीपी ने शामिल होकर एक साथ चेकिंग की। सिटी जोन में सबसे अ‌धिक नंदग्राम थानाक्षेत्र में 42, नगर कोतवाली में 26, विजयनगर में 31, सिहानीगेट में 12, कविनगर में 23 और मधुबन बापूधाम क्षेत्र में 20 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े।

टीएचए में पकड़े गए 158
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि मंगलवार देर शाम चलाए गए पुलिस के विशेष अभियान में सबसे ज्यादा 158 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 28, कौशांबी थाना पुलिस ने 22, खोड़ा थाना पुलिस ने 13, साहिबाबाद थाना पुलिस ने 29, लिंक रोड थाना पुलिस ने 23, शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 19 और टीला मोड़ थाना पुलिस ने 24 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।

देहात जोन में 144 दबोचे
डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान देहात जोन में कुल 144 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए और पुलिस एक्त 34 के अंतर्गत चालान किया गया। उन्होंने बताया कि लोनी थानाक्षेत्र से 15, ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र से नौ, अंकुर विहार से 11, लोनी बार्डर से 22, मसूरी से 25, मुरादनगर से 10, मोदीनगर से आठ, निवाड़ी से छह, भोजपुर से पांच, वेव सिटी से 10 और क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र से कुल 23 लोगों को सार्वजनिक स्थान से शराब पीते पकड़ा गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img