Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में करोड़ों की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर रजिस्ट्री कराने वाले गैंग के सात गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में करोड़ों की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर रजिस्ट्री कराने वाले गैंग के सात गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के आधार पर जमीन बेचने के नाम पर 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन का सौदा 2.38 करोड़ रुपए में तय किया गया था।जमीन बेचने वाले फर्जी जमीन के मालिक और उनकी नकली मां को लेकर रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे। पहचान सामने आने पर आरोपी फरार हो गए। हालांकि, उन्होंने खरीदार से 21 लाख रुपए पहले ही ले लिए थे। पीड़ित ने अपने साथ हुए फर्जीवाड़े की रिपोर्ट जेवर थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया नीटू, जयवीर सिंह, भूरा कुमार, सौरभ कुमार, पिन्कू उर्फ देवीचरण, राहुल भाटी और प्रथम भाटी को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी रिंकू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। करीब 20 लाख रुपए उसके पास हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.07 लाख रुपए, 7 मोबाइल, एक-एक फर्जी आधार और पैन कार्ड के अलावा कैंसिल चेक भी बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि 24 जून को रबुपुरा थाना क्षेत्र के कानपुर गांव में 14 बीघा जमीन के बैनामे के लिए गौतम सिंह अपने साथी योगेश शर्मा और हरियाणा निवासी खरीदार मधुर गोयल, हार्दिक गोयल के साथ जेवर के रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। अभियुक्तों ने जमीन की कीमत 17 लाख रुपए प्रति बीघा तय की थी। इसकी कुल कीमत 2.38 करोड़ रुपए थी। क्रेता ने 15 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से वैभव के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। वहीं, 20 अप्रैल को 6 लाख रुपए नगद दिए गए थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img