उत्तर प्रदेश, नोएडा: भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों की महापंचायत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में बुधवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के थोरा गांव में 14 गांवों के किसानों की महापंचायत हुई। महापंचायत में कई किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन में हमेशा अपना पूरा साथ देने का आश्वासन भी दिया। महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिला किसान मौजूद रहे।
महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने समर्थन की घोषणा की और कहा कि 27 दिन जेल में रहने के बाद बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता आए हैं। किसान सभा नए कानून को लागू करने की मांग को लेकर गंभीरता से संघर्ष कर रही है। किसान सभा और किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं की छह जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री से वार्ता हुई थी। किसानों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने जेवर के किसानों के मुआवजे में मामूली वृद्धि करके न केवल किसानों के साथ धोखा किया है। बल्कि फर्जी तरीके से इसका श्रेय लेने की कोशिश की है। इस दौरान किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा, सचिव अशोक भाटी, उपाध्यक्ष गवरी मुखिया और जिला सचिव निशांत रावल भी अपना समर्थन देने पहुंचे। नए कानून के सभी लाभों को पूरी तरह लागू करने की मांग को लेकर यह महापंचायत आयोजित की गई थी। किसान सभा की जेवर कमेटी के लखपत सिंह प्रवीण ने किसान सभा की जिला कमेटी के लोगों को महापंचायत में आमंत्रित किया था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img