उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: गर्म पानी की बाल्टी में गिरकर झुलसा दो साल का मासूम, डॉक्टरों के प्रयास भी नहीं आए काम

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। लोनी इलाके से बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आई है। लोनी बार्डर थानाक्षेत्र की अमित कालोनी में एक दो साल का बालक गर्म पानी से भरी बाल्टी में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने 13 दिन तक बच्चे को बचाने के खूब प्रयास किए लेकिन सारे प्रयास नाकाम हो गए और आखिर बच्चे ने देर रात दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार का बुरा हाल है। उसकी मां बार- बार अपने बच्चे की नादानियां याद कर बेहोश हो जाती है।

अमित विहार कालोनी में अरविंद पाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी अन्नू और दो बेटे, पांच साल का लविश और दो साल का विराज हैं। अरविंद के मुताबिक 25 दिसंबर को उनके काम पर जाने के बाद दो साल का विराज खेलते हुए गर्म पानी की बाल्टी में जा गिरा। मां अन्नू ने दौड़कर बच्चे को बाल्टी से निकाला, लेकिन पानी काफी गर्म होने के कारण विराज काफी झुलस गया था। अन्नू ने तत्काल अरविंद को सूचना दी और परिजन विराज को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे।डॉक्टरों ने विराज की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जीटीबी अस्पताल से बाद में विराज को एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स के डॉक्टरों ने भी विराज को बचाने के खूब प्रयास लेकिन सब बेकार हो गए। उपचार 13 दिनों बाद देर रात विराज ने दम तोड़ दिया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा का कहना है कि परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी है, मामले में कोई शिकायत जैसी बात नहीं है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img