Delhi Election: केजरीवाल का दिल्ली की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार, कहा- केंद्र ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया

Delhi Election: केजरीवाल का दिल्ली की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार, कहा- केंद्र ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, बल्कि उन्हें संरक्षण दिया जाता है। वहीं, निर्दोष लोगों को जेल में डालकर संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन पर दबाव बनाया जाता है।

उन्होंने एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के एक विधायक को अपराधियों से धमकी मिली, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसी विधायक को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल ने गृह मंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को सुरक्षा देने में वे नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और निर्दोषों को न्याय मिले।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img