Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी के तीन गुर्गों को किया गिरफ्तार, अमेरिका से चल रहा था एक्सटॉर्शन नेटवर्क

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी के तीन गुर्गों को किया गिरफ्तार, अमेरिका से चल रहा था एक्सटॉर्शन नेटवर्क

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की द्वारका जिले की पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन लाठर, ऋतिक लाठर, और योगेश उर्फ जोगी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी उन दो फिरौती की वारदातों की जांच के दौरान हुई जिनमें शूटरों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि इन शूटरों को हथियार कौन मुहैया करवा रहा था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अमन लाठर, जो गंगसर सोनीपत का निवासी है, जॉनी भाई और काला जठेड़ी का एसोसिएट बनकर अमेरिका से एक्सटॉर्शन का संचालन कर रहा था। वह एक साल पहले गोहाना से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया था और वहां वर्क परमिट पर काम कर रहा था। पुलिस अब उसे भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है और जांच कर रही है कि अमेरिका में वह किसी और से जुड़ा हुआ है या नहीं।

रोहित लाठर, एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, ने अब तक 12 से अधिक शूटरों को हथियार मुहैया कराए। इसके अलावा, ऋतिक लाठर ने सोनीपत में एक हत्या की योजना बनाई थी और उसकी रेकी भी की थी, लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। योगेश उर्फ जोगी ने नजफगढ़ में एक शूटआउट में भाग लिया था, जिसमें अमन लाठर ने आदेश दिया था। जोगी को गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह बाद में अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल हो गया था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रोहित लाठर भारत में लक्ष्यों की पहचान करता था और उसकी जानकारी अमन लाठर को अमेरिका में दी जाती थी। इसके बाद अमन लाठर भारत में कन्फर्म करके उन पर हमले करवाता था। पुलिस अब तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img