शराब की दुकानों के लिए विशेष आदेश जारी

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शराबियों के लिए बुरी खबर है। गौतमबुद्ध नगर में अक्टूबर माह के दौरान शराब की दुकानों के लिए विशेष आदेश जारी किए गए हैं। 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती पर सभी शराब और मादक पदार्थ की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा, यूपी की हरियाणा सीमा से लगते छह जिलों—गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, अलीगढ़ और मथुरा में शराब की दुकानें दो दिन और बंद रहने की संभावना है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होनी है, इसलिए इन सीमाई जिलों में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है।सिर्फ शराब की बिक्री ही नहीं, बल्कि होटल-रेस्तरां में भी इसे परोसे जाने पर पाबंदी होगी। आबकारी विभाग के निरीक्षक इस दिशा में सख्त कार्रवाई करेंगे और यदि निरीक्षण में कोई दुकान खुली पाई गई, तो कार्रवाई की जाएगी।गौतमबुद्ध नगर के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और इस दिन शराब की दुकानों का लाइसेंस ड्राई डे के रूप में मान्यता प्राप्त करेगा। इसके साथ ही, हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा बॉर्डर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सभी शराब ठेके भी बंद रहेंगे। यदि इन तिथियों पर दुकानें खुली पाई जाती हैं, तो संबंधित दुकान पर जुर्माना लगाया जा सकता है और लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img