बुजुर्ग को टक्कर मारकर उड़ाने वाली ऑडी कार का चालक समेत दो गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। कंचनजंगा मार्केट के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारकर उड़ाने वाली ऑडी कार के चालक पलामू, झारखंड निवासी लव कुमार उर्फ मामू (24) और उसके दोस्त प्रिंस कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। लव कुमार गुरुग्राम निवासी ऑडी के मालिक प्रमोद कुमार का साला है।
नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी शनिवार आधी रात ऑडी लेकर नोएडा घूमने आए थे और रास्ता भूल गए। इसके बाद शनिवार तड़के तेज रफ्तार से दिल्ली की तरफ जाने के दौरान बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि लव कुमार प्रिंस के साथ शनिवार आधी रात को कॉफी पीने और नोएडा घूमने के बहाने दिल्ली से आया था। देर रात तक घूमने के बाद दोनों तड़के दिल्ली जाने का रास्ता भूल गए। इसके बाद दोनों ने गूगल मैप लगाया लेकिन इसके बाद भी रास्ता भटक गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी ने बुजुर्ग को उड़ा दिया। इससे पहले नोएडा पुलिस ने दिल्ली के किदवई नगर की पार्किंग में खड़ी ऑडी कार बरामद कर ली। कार का शीशा टूटा हुआ था। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस की सात टीमोंं में शामिल 40 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली ऑडी कार को ढूंढ लिया।
घर जाकर कुत्ते से टक्कर की बात बताई
बुजुर्ग को उड़ाने के बाद जब दोनों ऑडी से दिल्ली पहुंचे और लव जीजा प्रमोद को बताया कि नोएडा में दोनों रास्ता भूल गए थे। इस दौरान कुत्ते में कार से टक्कर लग गई। जब मीडिया में बुजुर्ग को टक्कर मारने की घटना सामने आई, तब ऑडी के मालिक को इसकी जानकारी हुई। तब तक लव ऑडी को लेकर चला गया और किदवई नगर, दिल्ली के पार्किंग में खड़ी कर दी।
यह थी पूरी घटना
रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आकाशवाणी से रिटायर्ड बुजुर्ग जनक देव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी तेज रफ्तार ऑडी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग उछलकर दस मीटर दूर गिरे थे और उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था। घटना के वक्त कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा के आसपास थी। रफ्तार ज्यादा होने से कार का नंबर सीसीटीवी कैमरे में ठीक से कैद नहीं हुआ था। मामले में जनक के बेटे ने कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img