अब जेवर में बनेगा दो मंजिला प्राथमिक स्कूल

अमर सैनी

नोएडा। जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण होने से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की किस्मत में बदलाव लाना शुरू कर दिया है। परिषदीय स्कूलों में अब निजी स्कूलों जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने जा रही हैं। जेवर ब्लॉक में जनपद का पहला दो मंजिला प्राथमिक स्कूल बनने वाला है। जिसे 50 लाख रुपये की लागत से सीएसआर फंड की सहायता से बंकापुर में बनाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत इस स्कूल में प्रैक्टिकल और वास्तविक जीवन पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी।
जेवर ब्लॉक के स्कूलों की सुविधाओं में सुधार की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पहले कई स्कूलों में छात्रों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। अब इंडियन ऑयल के साथ समझौता करके शिक्षा विभाग एक नया स्कूल बनाने जा रहा है। जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब और अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। इस नए स्कूल में आठ कमरे होंगे जो कि आम प्राथमिक स्कूलों की तुलना में कहीं अधिक हैं। यहां छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाएगी।जेवर ब्लॉक के नए स्कूल में विभिन्न शिक्षण प्रयोगशालाएं जैसे साइंस और रोबोटिक्स के लिए माड्यूलर कंपोजिट लैब, स्मार्ट गणित और विज्ञान की लैब भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा बाल वाटिका और न्यूट्रिशन गार्डन जैसी सुविधाएं भी छात्रों को दी जाएंगी। सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही रेनवाटर कलेक्शन सिस्टम और आरओ वाटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा मिड डे मील खाने के लिए एक कमरा और छात्रों व शिक्षकों के लिए कॉन्फ्रेंस रूम की भी सुविधा होगी।

पहले कंपनियों को जेवर में कार्य करने में नहीं थी रुचि
जेवर ब्लॉक को प्रदेश में सुपर 100 में चुना गया है, जो कि इस बात का प्रमाण है कि यहां की सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। पहले कंपनियों को जेवर में सीएसआर फंड के अंतर्गत कार्य करने में रुचि नहीं थी, लेकिन अब एयरपोर्ट के निर्माण के बाद यह स्थिति बदल गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के अनुसार, इस नए स्कूल की स्थापना से स्थानीय छात्रों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img