GNIDA Action: ग्रेटर नोएडा में डूब एरिया में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया, 18 हजार वर्ग मीटर ध्वस्त

GNIDA Action: ग्रेटर नोएडा में डूब एरिया में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया, 18 हजार वर्ग मीटर ध्वस्त

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में बुल्डोजर चलाया। इस कार्रवाई में लगभग 18,000 वर्ग मीटर डूब एरिया पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना और भूलेख विभाग की टीम ने यह कार्रवाई संपन्न की। जांच में पता चला कि कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी बसाने की योजना बना रहे थे।

कार्यवाही एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिसूचित एरिया में अनुमति या नक्शा पास करवाए बिना कोई निर्माण नहीं कर सकता और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण लगातार कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी अवश्य लें ताकि किसी प्रकार की आर्थिक हानि से बचा जा सके।

इस मामले में रोहिल्लापुर के खसरा संख्या 22 और 33 में करीब 18,000 वर्ग मीटर भूमि हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से प्लॉट की जा रही थी। प्राधिकरण की परियोजना विभाग की वर्क सर्किल-3 टीम, प्रभारी राजेश कुमार निम के नेतृत्व में, प्रबंधक लव शंकर भारती और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में बुल्डोजर से लगभग दो घंटे की कार्रवाई में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि डूब क्षेत्र में प्लॉटिंग होने की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। लगातार हो रही कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि डूब क्षेत्र और अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण पर सख्त रुख अपनाया जाएगा और ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img