Delhi Bar Association Election: कड़कड़डूमा कोर्ट के चुनाव हुए कैंसिल, फर्जी वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग का आरोप

Delhi Bar Association Election: कड़कड़डूमा कोर्ट के चुनाव हुए कैंसिल, फर्जी वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में शुक्रवार को चल रही चुनाव प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा। चुनाव आधे चरण तक पहुंचा ही था कि कोर्ट परिसर के अंदर अव्यवस्थाएं बढ़ने लगीं। चुनाव कमिश्नर प्रमोद नागर ने बताया कि भारी मिसमैनेजमेंट और फर्जी वोटिंग की शिकायतें सामने आईं, जिसके चलते चुनाव को कैंसिल करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्रों की संख्या 25 निर्धारित की गई थी, लेकिन फिर भी मतदान स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। यह भी सूचना मिली कि फर्जी वोट डाले जा रहे थे और हाईकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया गया। स्थिति बिगड़ने के बावजूद प्रत्याशियों को बार-बार समझाया गया कि किसी भी नियम का उल्लंघन न करें, लेकिन इसके बावजूद मिसमैनेजमेंट हुआ और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी जारी रही।

चुनाव कमिश्नर प्रमोद नागर ने कहा कि इस दौरान बूथ कैप्चरिंग की भी बात सामने आई, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए। उन्होंने बताया कि इस चुनाव को रद्द करने का फैसला नियमों के उल्लंघन और लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं को देखते हुए लिया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img