Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

अमित शाह ने अंबेडकर का नहीं, दलित समाज का किया है अपमान – हरपाल चीमा

हरपाल चीमा
अमित शाह ने अंबेडकर का नहीं, दलित समाज का किया है अपमान - हरपाल चीमा

अमित शाह ने अंबेडकर का नहीं, दलित समाज का किया है अपमान – हरपाल चीमा

चंडीगढ़, 20 दिसंबर

गृहमंत्री अमित शाह के संसद में भीमराव अंबेडकर के संबंध में किए गए अपमानजनक टिप्पणी की आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कड़ी निंदा की है।

हरपाल चीमा ने कहा कि अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का नहीं, उन्होंने दलितों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यह बयान देकर गृह मंत्री ने देश के दलित समाज को नीचा दिखाने की कोशिश की है। उन्हें तुरंत देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

चीमा ने कहा कि बेहद दुर्भाग्य की बात है कि देश के गृहमंत्री ने संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का मजाक उड़ाया। लोकतंत्र के लिए इससे दुखद घटना और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश के दलित समाज के भीतर अमित शाह के बयान से निराशा का भाव फैला है। भारतीय जनता पार्टी को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और दलित समुदाय से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से नफरत करती है। यह बात हमेशा से उनके दिल में थी, उस दिन जुबान पर आ गई। ये बातें दर्शाती है कि भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान को खत्म करना चाहती है क्योंकि वह अंबेडकर की सोच से डरती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें