Delhi Murder: दिल्ली में अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्‍नी की गला रेत कर हत्‍या

Delhi Murder: दिल्ली में अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्‍नी की गला रेत कर हत्‍या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

द‍िल्‍ली के गीता कालोनी इलाके में एक द‍िल दहलाने वाली खबर सामने आई है. जहां एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी की गला रेत कर हत्‍या कर दी. मृतक मह‍िला अपने पत‍ि से अलग रह रही थी. शन‍िवार शाम को आरोपी पत‍ि, मृतक मह‍िला से म‍िलने के ल‍िए उसके घर आया था. मह‍िला को घायलावस्‍था में स्‍वामी दयानंद अस्‍पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ द‍िया.शाहदरा डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताब‍िक गीता कालोनी थाना पुल‍िस को शन‍िवार शाम 5.54 बजे पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी क‍ि गीता कॉलोनी में एक महिला के पति ने पत्नी की हत्या की है. इसकी सूचना म‍िलते ही गीता कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान मह‍िला कमरे के अंदर बंद थी. पुल‍िस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और घायल महिला को बाहर न‍िकाला. उसके पति इस वारदात को अंजाम देने के बाद दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था.

पुल‍िस टीम घायल मह‍िला को अस्पताल लेकर गई और वहां भर्ती कराया गया. डॉक्‍टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है क‍ि मह‍िला अपने पति से अलग रह रही थी और आज वह उससे मिलने के ल‍िए उसके घर आया था. यहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और आरोपी पत‍ि ने उसका रसोई के चाकू से गला रेत कर मौत के घाट उतार द‍िया. पुल‍िस ने इस मामले में आरोपी पत‍ि को पहले ही पकड़ ल‍िया है. पत्‍नी की हत्‍या के पीछे की वजह मृतक पत्‍नी के दूसरे शख्‍स के साथ अवैध संबंधों का शक बताया गया है. पुल‍िस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img