23 भवन स्वामियों पर लगाया जुर्माना

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ऊंची इमारतों में भी निरीक्षण अभियान चलाया गया, इस निरीक्षण अभियान में जिन भवनों में कमियां पाई गईं, उन्हें अधिनियम के अन्तर्गत नोटिस जारी किए गए। कमियों को दूर करने के लिए निश्चित समय भी दिया गया। निर्धारित अवधि में जिन 75 भवनों के स्वामियों द्वारा कमियों को दूर नहीं किया गया, उनके विरूद्ध माननीय न्यायालय में परिवाद पंजीकृत कराया गया। प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा 23 भवन स्वामियों को अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, इन 23 भवन स्वामियों/निर्माणकर्ताओं पर माननीय न्यायालय द्वारा कुल 14 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img