Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, वक्फ संशोधन बिल के महत्व पर प्रकाश डाला

Hapur News : गढ़ रोड स्थित दयाल रीजेंसी में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान-2025 के तहत एक क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की। इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वक्फ संशोधन बिल के महत्व पर प्रकाश डाला और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वासित अली सहित कई नेता उपस्थित रहे।

विपक्ष पर लगाया आरोप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को जनहित में उपयोग करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ की जमीनों पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है, जो अपने निजी स्वार्थों के लिए इनका दुरुपयोग कर रहे हैं। यह बिल सुनिश्चित करेगा कि इन संपत्तियों का लाभ गरीबों और आम आदमियों तक पहुंचे। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर वक्फ की जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता इस बिल का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह उनके निजी हितों को प्रभावित करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर इस बिल के लाभों के बारे में जनता को जागरूक करें।

आतंकी हमले की निंदा

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे वक्फ संशोधन बिल के प्रावधानों और इसके जनहितकारी पहलुओं को हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने इस अभियान को एक सामाजिक आंदोलन का रूप देने पर जोर दिया ताकि वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी और उचित उपयोग हो सके।

ये रहे मौजूद

भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, पश्चिमी ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र चौधरी, जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव, मंत्री गुलाबो देवी, सांसद अतुल गर्ग, सत्यपाल सैनी, मान सिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक धर्मेश तोमर, विजय पाल आढ़ती, हरेंद्र तेवतिया विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, धर्मन्द्र भारद्वाज आशू वर्मा आदि रहें l

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें