ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कार कई बार पलटी, युवक की तड़प-तड़पकर हुई मौत

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार कई बार पलट गई। हादसे में कार सवार की मौके पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इकोटेक 1 पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राजस्थान निवासी परमजीत सिंह ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन सोसायटी में रहते थे। वह रोहन मोटर्स कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार को वह स्विफ्ट डिजायर कार में ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए पलवल जा रहे थे। जैसे ही वह थाना इकोटेक-I क्षेत्र में पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन शव लेकर अपने गांव राजस्थान चले गए। परिजनों ने अभी किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img