Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Suraj Revanna Arrested: प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तार

प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तार

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद से उनका परिवार लगातार मुसीबतों का सामना कर रहा है। एक-एक परिवार के सभी लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। अब प्रज्वल के भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक युवक ने उनके ऊपर कुकर्म के आरोप लगाए थे। जेडीएस के एमएलसी सूरज रेवन्ना को पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूरज रेवन्ना प्रज्वल रेवन्ना के बड़े भाई हैं। इस साल अप्रैल में प्रज्वल के कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे और इसके बाद कर्नाटक की सियासत से लेकर सोशल मीडिया में इसे लेकर जबरदस्त हंगामा मचा था। प्रज्वल रेवन्ना इन दिनों न्यायिक हिरासत में है। एचडी रेवन्ना को हाल ही में अपहरण और बलात्कार मामले में जमानत दी गई थी। इसी मामले में उनकी पत्नी भवानी रेवन्ना भी जमानत पर हैं। एचडी रेवन्ना छह बार विधायक रहे हैं और भवानी रेवन्ना हासन में जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। एचडी कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *