Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : यूपी में बदली गांवों की तस्वीर, 2.25 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध पानीAyodhya : सरयू के आकाश में खिलेगा ‘ग्रीन सूर्य’Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारियां परखने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में टेका मत्थाAyodhya : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकी

जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक नमो भारत और मेट्रो के 22 स्टेशन बनेंगे

ग्रेनो वेस्ट के लोगों को मिलेगा फायदा
ग्रेनो वेस्ट के लोगों को मिलेगा फायदा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक के लिए नमो भारत व मेट्रो को जोड़ने के लिए अब 22 स्टेशन बनेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है। एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक 72.2 किलोमीटर तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। एक ही ट्रैक पर मेट्रो और नमो भारत दोनों दौड़ेगी।

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गाजियाबाद के सिद्धार्थनगर से वाया ग्रेनो वेस्ट, एल्फा-1 व जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत (रैपिड रेल) रूट का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। परियोजना की डीपीआर और फिजीबिलिटी रिपोर्ट में 4.58 करोड़ रुपए का खर्च आया है। अहम यह भी है कि जेवर एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) और यमुना सिटी में बनने वाली फिल्म सिटी की सीधी कनेक्टिविटी होगी। गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, एल्फा-1 और यीडा सिटी से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल का रूट अब फाइनल कर लिया गया है। फिलहाल इस रूट पर 22 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिन्हें भविष्य में 35 स्टेशन तक बढ़ाया जा सकेगा। नमो भारत और मेट्रो में छह बोगी होगी। गाजियाबाद आरआरटीसी से वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक चलने वाली नमो भारत का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य 2031 रखा गया है।

—

पहले चरण में 18 स्टेशन बनेंगे

पहले चरण में गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से ग्रेटर नोएडा इकोटेक-6 तक 39.39 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया जाएगा। इस ट्रैक पर 18 स्टेशन बनेंगे, जिनमें से सात नमो भारत और 11 मेट्रो के होंगे। यह रूट गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन से जुडेंगा। इसे विश्वकर्मा रोड (सिद्धार्थ विहार/प्रताप विहार), ताज हाईवे, ग्रेनो वेस्ट की चार मूर्ति चौक, ग्रेनो लिंक रोड नॉलेज पार्क-5 से घुमाकर सुरजपुर कासना से परी चौक से ले जाकर इकोटेक-6 पर खत्म किया जाएगा। यह पूरा एलिवेटेड ट्रैक होगा। जिसपर फास्ट नमो भारत 114 किलोमीटर प्रति घंटा और सामान्य नमो भारत 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। मेट्रो की गति 46 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 2031 तक इस रूट पर 3.09 लाख यात्री होंगे, जबकि 2054-55 तक यात्रियों की संख्या 7 लाख से अधिक होने का अनुमान है। खास बात यह भी है कि ट्रैक को चारमूर्ति से एल्फा 1 तक एक्वा लाइन से भी जोड़ा जाएगा। प्रथम चरण का निर्माण 13055.10 करोड़ रुपए में होगा।

—-

दूसरे चरण में सिर्फ चार नमो भारत के स्टेशन बनेंगे

दूसरे चरण में इकोटेक -6 से जेवर एयरपोर्ट तक सिर्फ चार स्टेशन बनेंगे। यह चारों नमो भारत के स्टेशन होंगे। इस ट्रैक की लंबाई 32.90 किलोमीटर होगी। यह रूट इकोटेक 6 से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को क्रॉस करते हुए दनकौर, कनारसी, धनौरी खुर्द, भट्टा पारसोल, दयानतपुर, किशोरपुर होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाएगा। इस रूट पर सभी चार स्टेशन नमो भारत के होंगे। 2031 तक इस रूट पर 74 हजार यात्री प्रतिदिन सफर कर सकेंगे, जबकि 2054-55 तक 2.2 लाख यात्रियों के होने की संभावना है। ट्रैक पर फास्ट नमोभारत की 114 और सामान्य नमो भारत की 87 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रहेगी। ट्रैक को बनाने में 6988.50 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

—

फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

एनसीआरटीसी ने यमुना सिटी के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी की जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी के लिए भी खाका तैयार किया है। इसके लिए फिल्म सिटी से जेवर एयरपोर्ट तक लाइट रेल ट्रांसजिट (एलआरटी) चलाई जाएगी। इसके लिए 14.6 किमी का अलग ट्रैक तैयार किया जाएगा। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के लिए भी नमो भारत चलाई जाएगी। ताकि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को बीच में गाड़ी बदलने के लिए परेशान न होना पड़े। सीधी कनेक्टिविटी होने से आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट तक 56 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। नमो भारत का मुख्य जंक्शन सराय काले खां है। सराय काले खां सिद्धार्थ विहार से जुड़ा है। यहां से ही सीधी कनेक्टिविटी जेवर एयरपोर्ट के लिए भी मिलेगी। इसके लिए ट्रैक पर अलग से लूप बनेंगे, ताकि नमो भारत का बिना रुके एयरपोर्ट तक संचालन हो सके।

—

ग्रेनो वेस्ट के लोगों को मिलेगा फायदा

परियोजना के मूर्तरूप लेने पर न सिर्फ नोएडा एयरपोर्ट बल्कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट व ग्रेटर नोएडा के निवासियों को काफी लाभ होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए यह परियोजना तो लाइफ लाइन साबित होगी। दरअसल अभी ग्रेनो वेस्ट व ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद पहुंचना आसान नहीं है। लोगों को ग्रेनो वेस्ट में प्रतिदिन जाम से जूझना पड़ता है। जिनके पास निजी वाहन नहीं है उन्हें इधर उधर भटकना पड़ता है। सार्वजनिक परिवहन के नाम पर अभी ग्रेनो में कोई सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है।

—

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में लगेगा इतना समय

स्थान तेज गति सामान्य गति

सराय कालेखां 56 मिनट 69 मिनट

दिल्ली ऐरोसिटी 66 मिनट 79 मिनट

गाजियाबाद 37 मिनट 50 मिनट

मेरठ 72 मिनट 85 मिनट

—

नमो भारत के यह होंगे स्टेशन

– गाजियाबाद साउथ

– ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4

– ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-2

– ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-12

– मलकपुर

– एल्फा-1

– इकोटेक-6

– दनकौर

– यीडा का सेक्टर-18

– यीडा का सेक्टर-21

– जेवर एयरपोर्ट

—-

मेट्रो के यह होंगे स्टेशन

– सिद्धार्थ विहार (गाजियाबाद)

– ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-16 सी

– ईकोटेक- 12

– ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-3

– ग्रेनो वेस्ट – 10

– नॉलेज पार्क- 5

– पुलिस लाइन सूरजपुर

– ईकोटेक-2

– नॉलेज पार्क- 3

– ओमेगा-3

– ईकोटेक-1ई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *