महिला ने सोसायटी की 22वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

अमर सैनी

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी में 22वीं मंजिल से कूदकर एक 58 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में नेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला है कि महिला पिछले काफी समय बीमारी से परेशान थी। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि सोसायटी के टावर-बी के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने टावर-बी में सभी फ्लैटों में जाकर पूछताछ की उनकी पहचान 58 वर्षीय सुदेश देवी के रूप में हुई। वह मूलरूप से बागपत के ढाकोली की रहने वाली थीं। यहां परिवार के साथ रहती थीं। सुदेश के पति शरणवीर और बेटे रोहित ने पुलिस को बताया कि उनको कुछ समय पहले जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान स्टेंट डाले गए थे और मानसिक इलाज भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों से उन्होंने कुछ दिनों से दवाइयां लेना बंद कर दिया। जिस समय वह 22वीं मंजिल से गिरी उस दौरान परिवार में सभी सोए हुए थे। घटना के बाद अन्य लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img