Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अवैध टोल को हटाने की मांग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अवैध टोल को हटाने की मांग
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष यादव से दिल्ली स्थित उनके दफ्तर में मिला।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष यादव से दिल्ली स्थित उनके दफ्तर में मिला। अवैध टोल हटाने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ विकास प्रधान ने बताया कि कुछ दिन पहले बिजनौर-शादीपुर-पानीपत-खटीमा मार्ग पर अवैध टोल बनाने के विरोध में पंचायत हुई थी। इसी संबंध में सोमवार को एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से मुलाकात की गई। अवैध टोल को हटवाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार के जारी निर्देशों का हर हाल में पालन किया जाए।

60 किलोमीटर से कम की दूरी पर टोल नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन की यह भी मांग है कि ईस्टर्न पेरिफेरल सहित अन्य एक्सप्रेसवे के 10 किलोमीटर के दायरे मे आने वाले गांवों के किसानों के लिए टोल फ्री किया जाए। इस पर चेयरमैन ने केंद्र सरकार के अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें