Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

नोएडा टेक्निकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

नोएडा टेक्निकल एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को जेनरेटर मार्केट, हरौला में आयोजित किया गया
नोएडा टेक्निकल एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को जेनरेटर मार्केट, हरौला में आयोजित किया गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा टेक्निकल एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को जेनरेटर मार्केट, हरौला में आयोजित किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संरक्षक मोहम्मद वारिस अली, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, उपाध्यक्ष सोहनवीर सिंह, सचिव सुभाष त्यागी, व रिजवान, महासचिव प्रमोद त्यागी व संजय, कोषाध्यक्ष वीरपाल, सह -कोषाध्यक्ष तालिब अली, प्रचार मंत्री दीपक दुबे, रिजवान डापमंड, सचिन त्यागी, सह प्रचार मंत्री संदीप त्यागी व इमरान एलाइड, संगठन मंत्री कृष्ण त्यागी, हाजी राशिद अली, विनोद गोयल व वीरेंद्र कुमार को शामिल किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने नई कार्यकारिणी को धन्यवाद देते हुए उम्मीद प्रकट की कि सभी कार्यकारणी टीम नई ऊर्जा के साथ एसोसिएशन के हित में कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि नोएडा टेक्निकल एसोसिएशन 1980 से काम कर रही है जिसका रजिस्ट्रेशन 1996 में किया गया और रजिस्ट्रेशन नम्बर 222 है। राम अवतार सिंह ने कहा कि नोएडा के विकास में नोएडा टेक्निकल एसोसिएशन का अहम योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिजली की आपूर्ति 24 घंटे ना हो पाने की स्थिति में एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक इकाइयों, इवेंट्स, रेजिडेंट्स व अन्य सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति किराए पर जेनरेटर उपलब्ध कराकर करती रही है। अब एसोसिएशन एनजीटी के आदेशानुसार प्रदूषण के सभी मानकों के अनुरूप संचालित कर रही है। खास बात यह है कि एसोसिएशन यूरो -4 एवं गैस में नया परचेज भी कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *