Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi: पटपड़गंज विधायक रवि नेगी का बयान, होली और जुमा को लेकर की खास अपील

Delhi: पटपड़गंज विधायक रवि नेगी का बयान, होली और जुमा को लेकर की खास अपील

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रवि नेगी ने होली और जुमे की नमाज को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद भी जुमे की नमाज अदा कर सकते हैं, क्योंकि दोपहर तक हिंदू समुदाय के लोग होली मना रहे होंगे। उन्होंने कहा कि होली के दौरान रंग-गुलाल के बीच नमाजियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए समझदारी और सामंजस्य बनाना जरूरी है।

रवि नेगी ने यह भी सुझाव दिया कि पटपड़गंज क्षेत्र की मस्जिद को तिरपाल से ढक देना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे होली के दिन पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें। उनका कहना है कि दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों को आपसी समझदारी और भाईचारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए।

इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की पहल बताया है, जबकि कुछ इसे अनावश्यक हस्तक्षेप मान रहे हैं। हालांकि, प्रशासन भी सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें